VIDEO: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट पर की आरती, यमुना नदी को पुराने स्वरूप में लाने का लिया संकल्प
Delhi Yamuna River Arti: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए दिल्ली सरकार एक्शन में आ चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक से पहले अपने छह मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे यमुना आरती करने के लिए यमुना बाज़ार में वासुदेव घाट पर पहुंच गई।
दिल्ली कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट का निरीक्षण किया और इसके बाद घाट के किनारे पर खड़े होकर यमुना नदी की विधिवत आरती की। इसके साथ ही उन्होंने यमुना नदी को उसके वास्वविक साकार स्वरूप में लाने का संकल्प लिया।

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं' यमुना मैय्या को पुराने स्वरूप में लाएंगे
दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने यमुना नदी की आरती करने के बाद कहा "यमुना की सफाई हमारी सरकार की प्राथमिता है। इसकी सफाई के लिए जो साधन संसाधन की जरूरत पड़ी हम लेंगे और यमुना माइयां की सफाई करेंगे और इसे इसके वास्तविक पुराने स्वरूप में लाएंगे।
प्रवेश वर्मा बोले- हमने यमुना को साफ करने की कसम खाई है
दिल्ली कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना की आरती करने के बाद कहा हमने मां यमुना से आर्शीवाद लिया है और हमने ना केवल यमुना को साफ करने की कसम खाई है,बल्कि हमने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने की भी कसम खाई है।
दिल्ली लाइफलाइन हुआ करती थी यमुना नदी
बता दें भाजपा ने अपने चुनावी घोषण पत्र में दिल्ली की प्रदूषित यमुना नदी को साफ करने का वादा किया है। यमुना नदी जो अब प्रदूषण से ग्रसित है, कभी शहर के लिए जीवन रेखा थी, इसका पानी ब्रिटिश काल तक और यहां तक कि मुगल सल्तनत के दौरान भी पीने और नहाने के लायक था लेकिन बीते दो दशकों में लापरवाही के चलते ये नदी गंदे नाले में तब्दील हो गई है। 1980 के बाद से ही इस नदी का पतन शुरू हो गया था। इसके बाद दिल्ली भर का गंदा पानी और कचरा इसमें जमा होने के कारण इसकी स्थिति साल दर साल बत्तर होती गई।
#WATCH | Yamuna aarti is being performed at Yamuna's Vasudev Ghat
Delhi CM, along with her cabinet ministers and BJP's MPs from Delhi, are also present pic.twitter.com/3iPW22HHCE
— ANI (@ANI) February 20, 2025
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "Today, during the aarti of Maa Yamuna, we remembered our resolution to clean the river. We will use the needed resources, and it will be our priority..." pic.twitter.com/KmAfhJxUKN
— ANI (@ANI) February 20, 2025












Click it and Unblock the Notifications