केजरीवाल सरकार का मीडिया पर तालिबानी फरमान, पार्टी के खिलाफ खबर चलाने पर करेंगे कार्यवाही

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के खिलाफ अब सख्त कार्यवाही करने की घोषणा की है। केजरीवाल ने एक सर्कुलर जारी करके कहा कि दिल्ली सरकार अब मीडिया के की उन खबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायेगी जिसमें मीडिया सरकार की छवि को धूमिल करेगा।

arvind kejriwal

दिल्ली सरकार और उसके मंत्रियों की छवि खराब करने पर केजरीवाल ने मीडिया के खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है। दिल्ली सरकार ने सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अगर दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी को लगता है कि मीडिया में कोई ऐसी खबर दिखायी गयी है जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है तो वह मुख्य सचिव को इसकी शिकायत कर सकते हैं।

ऐसे मामलों में की जांच करके इसमें क्या मामला दर्ज किया जा सकता है, इस बात पर चर्चा करने के बाद मीडिया को नोटिस भेजा जाएगा। एक बार मुख्य सचिव और डायरेक्टर की अनुमति मिल जाती है तो शिकायत को कानून मंत्रालय भेजा जाएगा और सरकार की अनुमति के बाद कार्यवाही की जाएगी।

वहीं दिल्ली सरकार के इस सर्कुलर की आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा कि केजरीवाल को इसी मीडिया ने सर आंखों पर रखा और अब उसी के खिलाफ केजरीवाल कार्यवाही की बात कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता जेवीएल नरसिम्हा ने कहा कि यह सर्कुलर केजरीवाल का तानाशाही रवैया दिखाता है।

गौरतलब है कि दिल्ली के कानून मंत्री की फर्जी डिग्री के विवाद के बाद केजरीवाल ने मीडिया के पब्लिक ट्रायल की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मीडिया की खबरों का जनता के बीच ट्रायल होना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि मीडिया के एक बड़े तबके ने आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने की सुपारी ली है। उन्होंने कहा कि मीडिया चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी आप को बर्बाद करने की पूरी कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+