दिल्ली हिंसा पर संसद में हंगामे के बीच आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी के बीच ये मुलाकात प्रधानमंत्री कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले महीने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मीटिंग होगी।

delhi cm arvind kejriwal to meet pm narendra modi

ऐसी अटकलें हैं कि दोनों नेताओं के बीच दिल्ली हिंसा को लेकर भी बात हो सकती है। दिल्ली चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इस मीटिंग के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा था, 'गृह मंत्री अमित शाह से आज मुलाकात की जो बहुत अच्छी रही। उनके साथ दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

दिल्ली में कृष्णा मेनन मार्ग में शाह के निवास पर केजरीवाल के साथ करीब 20 मिनट तक ये बैठक चली थी। दोनों नेताओं के बीच ये पहली मुलाकात थी। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से भी मुलाकात की थी। अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली है।

पिछले महीने 11 फरवरी को आए चुनावी नतीजों में दिल्ली की 70 सीटों में से 62 पर जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त वापसी की थी। जबकि इस चुनाव में भाजपा को महज 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था। पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर ही जीत मिली थी। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन जारी रहा। इसबार भी पार्टी खाता नहीं खोल सकी थी। पार्टी 2015 के चुनाव में भी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+