दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी अभियान में शामिल हुए व्यापारी, केजरीवाल ने की तारीफ

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर दिल्ली के दुकानदार और व्यापारी रविवार को आप सरकार के डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान में शामिल हुए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए सभी की तारीफ की है। डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान के सातवें सप्ताह दिल्ली में सभी दुकानदारों को हर रविवार को अपनी दुकान और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करने और जमा पानी को सूखाने/बदलने के लिए सीएम ने अपील की है, ताकि उनके आसपास डेंगू मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

sxsx

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, डेंगू के खिलाफ लड़ाई में इस बार दिल्ली के हमारे व्यापारी भाइयों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी दुकानों पर चेकिंग कर रूके हुए पानी को बदला। ऐसे कर वे खुद को और अपने ग्राहकों को भी डेंगू से बचा रहे हैं। 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान के जरिए दिल्ली इस बार फिर डेंगू को हरा रही है।'

रविवार को इस अभियान के समर्थन में दिल्ली भर के बाजार एसोसिएशन आगे आए। तिलक नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख श्री सुशील खत्री ने कहा, मैं डेंगू के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के इस अभियान का समर्थन करता हूं। हम सभी बाजारों में इसको लागू कर रहे हैं और अपने आसपास के वातावरण का अच्छी तरह से निरीक्षण करके नियमित रूप से जमा पानी को बदल रहे हैं। हम दिल्ली के सीएम की ओर से शुरू किए गए '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान का भी समर्थन करते हैं। आज हमने इस अभियान में हिस्सा लिया है और हम डेंगू के खिलाफ इस लड़ाई में सक्रिय भागीदारी जारी रखेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस अभियान को लेकर ये भी कहा कि सभी दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से हमें डेंगू मच्छरों के प्रजनन को रोकना है और अपने परिवार और पूरी दिल्ली को डेंगू से बचाना है। आसपास के बाजार क्षेत्रों और अपनी दुकानों का निरीक्षण करने से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहक भी डेंगू से सुरक्षित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+