मिलिए CM अरविंद केजरीवाल के डुप्लीकेट से, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
ग्वालियर, 21 अक्टूबर। कहते हैं दुनिया में हर किसी का हमशक्ल है, हालांकि इस बात पर यकीन करना थोड़ा सा तो मुश्किल है लेकिन कभी-कभी कुछ बातें ऐसी सामने आ जाती हैं, जिसे देखकर इंसान हमशक्ल जैसी बातों पर भरोसा करने के बारे में सोचने लगता है। आप सोच रहे होंगे कि हम किस हमशक्ल की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां बात हो रही है ग्वालियर के उस शख्स की जिसकी शक्ल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से काफी मिलती जुलती है।

वायरल तस्वीर है गौरव गुप्ता की
वो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की शक्ल वाले इस शख्स का नाम गौरव गुप्ता है। जो कि ग्वालियर के मोती महल के सामने एक चाट का स्टॉल लगाते हैं। वैसे गौरव गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरेया के रहने वाले हैं। लेकिन वो इन दिनों ग्वालियर में साइकिल पर चाट का ठेला लगाते हैं और शहर में काफी लोकप्रिय हैं।

चाट बेचते हैं गौरव गुप्ता
गौरव गुप्ता की चाट की दुकान पर सब कुछ मिलता है, जैसे की टिक्की, गोलगप्पे, दही पापड़ी, आलू दही, समोसे और गुलाब जामुन। गुप्ता स्टॉल के ज्यादातर ग्राहक सरकारी कर्मचारी हैं। उनके स्टॉल पर काफी भीड़ देखी जाती है।
Recommended Video

'ग्वालियर का केजरीवाल'
उन्हें लोग ग्वालियर का केजरीवाल कहते हैं। लोग तो उनके साथ सेल्फी भी लेते हैं। चाट बेचने वाले गौरव गुप्ता 'दिल से फूडी' नाम का यूट्यूब चैनल चलाते हैं। जिसमें वह अपने स्टॉल पर मिलने वाली चटपटी डिश के बारे में जानकारी देते हैं।

'मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है'
हालांकि गौरव गुप्ता कहते हैं, 'मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं चाट विक्रेता बनकर खुश हूं लेकिन किसी दिन केजरीवाल जी से जरूर मिलना चाहूंगा क्योंकि यहां लोग मुझे उनके नाम से ही पुकारते हैं।'
'आप मफलर बांधना शुरू कर दीजिए'
उन्होंने हंसते हुए कहा कि' लोग उनसे हंसी-मजाक करते हैं और कहते हैं कि अब सर्दी आने वाली है तो आप मफलर बांधना शुरू कर दीजिए। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगता था कि वे केजरीवाल के कारण इतने लोकप्रिय हो जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications