जेल में बंद CM अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, अब PA बिभव कुमार को किया गया बर्खास्त

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले ही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विजिलेंस डिपार्टमेंट यानी सतर्कता विभाग ने सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को बर्खास्त कर दिया है।

दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विभव कुमार से कई बार पूछताछ की है। 8 अप्रैल को बिभव कुमार से पूछताछ की गई थी।

Arvind Kejriwal News

इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दुर्गेश पाठक को भी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले की जांच के संबंध में 8 अप्रैल ईडी ने तलब किया था।

सीएम अरविदं केजरीवाल वर्तमान में कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे सीएम अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। ईडी द्वारा जारी किए गए 9 समन को नजरअंदाज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। दिल्ली के सीएम 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनिता के जरिए दिए गए संदेश में कहा है कि, वह "तानाशाह सरकार" के सभी अत्याचार को सहने के लिए तैयार हैं। सीएम केजरीवाल के इस संदेश को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और आप सदस्यों संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज सहित प्रमुख आप नेताओं ने भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+