'सुनीता ने मेरे जैसे सनकी को बर्दाश्त किया, ऐसी पत्नी के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं', केजरीवाल ने की तारीफ
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की तारीफ में कई बातें कही हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, सुनीता केजरीवाल जैसी पत्नी के लिए वो भगवान के शुक्रगुजार हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि, सुनीता ने मेरे जैसे सनकी पति को जिंदगी भर बर्दाश्त किया है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सीएम केजरीवाल ने ये बातें कही है। सीएम केजरीवाल ने सुनीता केजरीवाल की तारीफ में कई बातें कही हैं। आइए जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?

केजरीवाल ने कहा- 'मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इतना अच्छा लाइफ पार्टनर दिया'
सुनीता केजरीवाल ने कहा,
''मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इतना अच्छा लाइफ पार्टनर दिया है। मेरे जैसे सनकी हसबैंड को उसने (सुनीता) जिंदगी भर बर्दाश्त किया है। मैंने जब इनकम टैक्स में कमिश्नर की नौकरी करता था तो अचानक उनको बताए, इस्तीफा देकर आ गया था, मैंने सुनीत को बताया भी नहीं था और नौकरी छोड़ दी। अब आप सोचिए, क्या वाइफ पर ये सुनकर क्या बीतेगी कि, उसके पति ने नौकरी छोड़ दिया है।''
केजरीवाल ने आगे कहा, ''जब मैंने नौकरी छोड़ी थी, तब भी सुनीता ने मेरा साथ दिया था और आज भी जब मैं जेल गया तो वो मेरे पीछे खड़ी रही। उसने उन दिनों में भी मेरा साथ दिया, जब मैं राजनीति में नहीं था, कोई भविष्य नहीं दिख रहा था। दिल्ली की झुग्गियों में मैंने 10 साल काम किया। ये मेरा पैशन था उसका नहीं।''
क्या सुनीता केजरीवाल दिल्ली का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी?
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सुनीता केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेंगी और सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मेरे जेल जाने पर सुनीता ने मेरे और जनता के बीच एक लिंक का काम किया है। लेकिन उनकी सक्रिय राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो कभी चुनाव नहीं लड़ेगी। वो आने वाले दिल्ली के चुनाव भी नहीं लड़ेंगी।''
सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ''अगर मुझे जेल में रखा गया तो मैं जेल से चुनाव लड़ूंगा और 70 की 70 सीटें जीतूंगा। ये हमारे सभी विधायकों और मंत्रियों को जेल में डलवाना चाहते हैं लेकिन फिर भी मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है, वो हमें जिताएंगे।''












Click it and Unblock the Notifications