विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले: जीत अंत में सच्चाई की होती है

विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले पर

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की है। ट्विटर पर केजरीवाल ने लिखा है कि- 'जब आप सच्चाई और ईमानदारी पर चलते हैं तो बहुत बाधाएँ आती हैं। ऐसा होना स्वाभाविक है। पर ब्रह्मांड की सारी दृश्य और अदृश्य शक्तियाँ आपकी मदद करती हैं। ईश्वर आपका साथ देता है। क्योंकि आप अपने लिए नहीं,देश और समाज के लिए काम करते हैं। इतिहास गवाह है कि जीत अंत में सच्चाई की होती है।' गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के विभिन्न मंत्रियों की सहायता के लिए आम आदमी पार्टी के संसदीय सचिवों के रूप में असंवैधानिक रूप से नियुक्त होने का आरोप लगाया गया था। शुरूआत में, यह मामला 21 विधायकों के खिलाफ था लेकिन राजौरी गार्डन के विधायक जरनैल सिंह ने पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब यह मामला 20 विधायकों पर है।

ये हैं वो विधायक

आप के 20 जिन विधायकों की अनुशंसा की गई है उसमें नरेश यादव (मेहरौली), सोम दत्त (सदर बाजार), प्रवीण कुमार (जंगपुरा), नितिन त्यागी (लक्ष्मी नगर), आदर्श शास्त्री (द्वारका), संजीव झा (बोरारी), जर्नाल सिंह (तिलक नगर), सुखवीर सिंह (मुंडका), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), सरिता सिंह (रोहतास नगर), अलका लांबा (चांदनी चौक), राजेश ऋषि (जनकपुरी), अनिल कुमार बाजपेई (गांधी नगर), मनोज कुमार (कोंडली), कैलाश गहलोत (नजफगढ़), अवतार सिंह (कालकाजी), विजेंद्र गर्ग विजय (राजिंदर नगर), राजेश गुप्ता (वजीरपुर), शरद कुमार (नरेला) और शिव चरण गोयल (मोती नगर) शामिल हैं।

हाईकोर्ट गए विधायक

हाईकोर्ट गए विधायक

वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदस्यता को लेकर कोई भी अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की राष्ट्रपति को की गई सिफारिश और इन विधायकों की सदस्यता पर बने खतरे के बाद पार्टी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पार्टी विधायकों को फटकार लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ने बुलाया तो आप लोग बात रखने नहीं गए और अब सीधे कोर्ट आए हो। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर आज ही याचिका दी है, जिस पर कोर्ट सुनवाई की। इस मामले में अब सोमवार को सुनवाई होगी।

'पहले पीएम मोदी का कर्ज उतारना चाहते हैं CEC'

'पहले पीएम मोदी का कर्ज उतारना चाहते हैं CEC'

मीडिया रिपोर्ट्स में 20 विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने की सिफारिश को लेकर आ रही खबरों पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति पर निशाना साधा है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति का 23 जनवरी को जन्मदिन है। वह 65 साल के हो रहे हैं। ज्योति रिटायर होने से पहले पीएम मोदी का कर्ज उतारना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+