कल आधी रात तक अलीगढ़ में निलंबित रहेंगी इंटरनेट सेवाएं
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए 50 छात्रों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। बता दें कि रविवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया था। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने जमकर तांडव मचाते हुए 3 बसों को फूंक दिया, कई वाहनों में तोड़फोड़ की। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने आग बुझाने आई दमकल की एक गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरी तरफ जामिया प्रशासन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कैंपस में घुसकर छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई की।

LIVE Feed
READ MORE














Click it and Unblock the Notifications