LIVE VIDEO: दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर यूं फेंका गया मिर्च पाउडर

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार की दोपहर सचिवालय में उस वक्त एक शख्स ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया जब वे लंच के लिए दोपहर 2:10-2:15 के करीब ऑफिस से निकल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने चिली पाउडर फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया है। इस बीच धक्का-मुक्की में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला तब हुआ जब केजरीवाल तीसरी मंजिल पर अपने चेंबर से भोजन करने के लिए निकले थे।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal attacked with chilli powder live video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेंबर के बाहर ही आरोपी युवक खड़ा था। जैसे ही केजरीवाल ऑफिस से बाहर निकले, शर्मा भागे हुए उनके पास आया और बोला- आप ही से उम्मीद है। उसके बाद शर्मा ने केजरीवाल के पैर छूने का ढोंग किया। शर्मा के एक हाथ में पत्र था जबकि दूसरे हाथ में मिर्च पाउडर था। उसने गुटखा पैकेट में मिर्च का पाउडर लाया हुआ था। केजरीवाल ने शर्मा को पैस छूने से रोका, उसके फौरन बाद शर्मा ने खड़ा होते ही केजरीवाल के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया।

दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी अमित शर्मा ने कहा- यह घटना दोपहरी करीब 2 बजकर 25 मिनट के आसपास दिल्ली सचिवालय में तीसरी मंजिल पर हुई। जिस वक्त सीएम अपने चैंबर से बाहर आ रहे थे, एक शख्स जिसकी पहचान 40 वर्षीय अनिल के तौर पर हुई है, उसने अपना शिकायत पत्र सीएम को देने की कोशिश की। जिसे उन्होंने अपने स्टाफ सदस्य को बढ़ा दिया। खबरों के मुताबि, अनिल शर्मा कुछ स्टाफ का हवाला देकर सचिवालय के अंदर दाखिल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+