Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहीन बाग पहुंचे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने शुक्रवार को शाहीन बाग इलाके का दौरा किया। शाहीन बाग और जामिया मिलिया पर नागरिकता कानून के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में सीईओ ने यहां मतदान बूथ स्थलों का जायजा लिया। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं।

Delhi Chief Electoral Officer Ranbir Singh in Shaheen Bagh review poll preparation

तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, प्रदर्शन की वजह से मतदानस्थलों तक जाने में कोई दिक्कत नहीं है। इस इलाके में 5 पोलिंग बूथ हैं, जहां वोटरों को आने और जाने में कोई समस्या नही होगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्थानीय लोगों से बढ़-चढ़कर लोगों से मतदान में शामिल होने की अपील की।

15 दिसंबर से यहां नागरिकता कानून, एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। बीते डेढ़ महीने से ये धरना अनवरत जारी है। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग की टीम ये जानना पहुंची थी कि यहां चुनाव कराने में कोई दिक्कत तो नहीं होगी। चुनाव आयोग की टीम के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने भी इंतजामों का आकलन किया।

विशेष आयुक्त (खुफिया) प्रवीर रंजन ने बताया कि इस क्षेत्र में बिना रूकावट चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तर पर आकलन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी और निर्वाचन आयोग ने स्थिति की समीक्षा की। चुनाव अधिकारियों के पहुंचने और सामग्री को वहां तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना तैयार की गई है। अधिकारी ने कहा कि शांति बनाए रखने और मतदान के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के मकसद से प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत भी की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+