चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली व छत्तीसगढ़ में नए कांग्रेस प्रमुख नियुक्त

दिल्ली में नवनिर्वाचित आठ विधायकों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल की शिकायत की थी, जिसके बाद अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 43 सीटें मिली थीं, लेकिन इस वर्ष के चुनाव में पार्टी को मात्र आठ सीटें मिली हैं।
नवनिर्वाचित आठ विधायकों में अरविंदर सिंह लवली भी शामिल हैं। वह शीला दीक्षित मंत्रिमंडल में 15 वर्षो तक मंत्री रह चुके हैं। उधर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जनजातीय नेता चरणदास महंत पर पार्टी को सत्ता में वापस लाने का भरोसा था, जो टूट गया। यहां 90 सीटों में से कांग्रेस को 39 सीटें मिली हैं। महंत की जगह लेने वाले भूपेश बघेल विधायक और पूर्व मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications