दिल्ली में सरेआम सड़क पर गोली मारकर 5 लाख रुपये लूटने का CCTV वीडियो आया सामने, देखें खौफनाक मंजर

Delhi Shakti Nagar CCTV footage looted:दिल्ली पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी की रात शक्ति नगर मे 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने 42 वर्षीय व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली मारकर लूटपाट की थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Delhi Shakti Nagar CCTV footage looted

Delhi Shakti Nagar CCTV footage looted: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लूटपाट की घटनाएं जैसे आम हो गई है। ताजा मामला दिल्ली के शक्ति नगर, रूप नगर इलाके की है, जहां शनिवार 14 जनवरी को सरेआम 2 बाइक सवार 4 लोगों ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली मारकर लूटपाट की थी। रिपोर्ट के मुताबिक शख्स से बंदूक की नोक पर 5 लाख रुपये लूट गए हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार 4 लोगों ने सरेआम चलती सड़क पर एक शख्स को पैर में गोली मारी और उसके साथ लूटपाट की।

दाहिने पैर में मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटे

दाहिने पैर में मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटे

दिल्ली पुलिस ने घटना पर अपडेट देते हुए कहा है कि पीड़ित शख्स हनी कालरा को दाहिने पैर में चोट लगी थी और 5 लाख रुपये लूट लिए गए थे जो उन्हें अपने ग्राहक से भुगतान के रूप में मिले थे। हनी कालरा को बहादुरगढ़ रोड, सदर बाजार से शालीमार बाग इलाके में उनके एक ग्राहक ने पैसे दिए थे। फिलहाल हन्नी कालरा अस्पताल में एडमिट हैं। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हनी कालरा कीर्ति नगर में प्लास्टिक के दानों के एक व्यापारी की दुकान पर काम करते हैं। ग्राहक से पैसे मिलने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से कार्यालय लौट रहे थे।

बाइक से शख्स का पीछा करते आए थे आरोपी

बाइक से शख्स का पीछा करते आए थे आरोपी

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो बाइक पर सवार 4 लोग एक शख्स का पीछा कर रहे हैं और उसे ओवरटेक करके रोक लेते हैं। फिर आरोपी चलती सड़क किनारे हनी कालरा के साथ मारपीट करता है। उसके बाद दाहिने पैर में गोली मार देता है। उसके बाद सारे सामान और रुपये लूटकर भाग जाता है।

रोकने वाले कार सवार पर बदमाशों ने तानी पिस्तौल

रोकने वाले कार सवार पर बदमाशों ने तानी पिस्तौल

ये सारी घटना सबके सामने हो रही थी और सड़क पर लोग बिना कुछ बोले चलते जा रहे थे। इसी बीच जब एक कार सवार ने बदमाशों का विरोध करने के लिए कार रोकी तो उन्होंने कार चालक पर ही पिस्तौल तान दी। इसके बाद कुछ और आते हैं और बदमाश सबकुछ लूटकर भाग जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+