Lockdown में पप्पू यादव पर बिहार के मजदूरों को इकट्ठा करने का आरोप, FIR दर्ज

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना संकट का सामना कर रहा है, लेकिन कुछ लोग खुले आम लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी ऐसा ही किया है, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने बिहार के मजदूरों की मदद के नाम पर मंगलवार की सुबह दिल्ली के ओखला मंडी में सैकड़ों की भीड़ जुटाई, जहां पर सरेआम लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ताक पर रखते आए।

पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के अमर कालोनी में महामारी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, मालूम हो कि ओखला रोड पर 250 से ज्यादा लोग एकत्र होकर बिहार सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे, इनमें से ज्यादा लोग मजदूर थे, इन मजदूरों की मांग थी कि इन्हें बिहार जल्द से जल्द भेजा जाए, क्योंकि अब इनके पास पैसे नहीं हैं, मकान मालिक किराया मांग रहे, जहां काम करते थे वहां से भी पैसे नहीं मिल रहे, इनके पास अब टिकट के भी पैसे नहीं बचे हैं, जिस पर पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे उन सबको घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे, लेकिन वो ये भूल गए कि कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या नियम बनाए गए हैं, इसलिए उन पर एफआईआर हुई है।

इससे पहले भी पप्पू यादव ने भीड़ जुटाकर मास्क बांटे थे

इससे पहले भी जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने पटना में लोगों की भारी भीड़ जुटाकर मास्क बांटे थे जिसकी वजह से उन पर तब भी केस दर्ज किया गया था, गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु के साथ ही राजधानी दिल्ली में बढ़े हुए मामलों ने देश के आंकड़ें को बढ़ा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस महामारी से अब तक 2,293 लोगों की मौत हुई है और 70,756 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 23,938 लोग ठीक भी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+