दिल्ली: मंडी हाउस के पास चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब चलती कार में आग गई। जानकारी के मुताबिक जिस कार में आग लगी उसमें पांच लोग सवार थे लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जल गई। कार में सवाल पांच लोगों में दो महिलाएं भी बताई जा रही हैं।

हालांकि कार में आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन बाताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से कार में अचानक आग लग गई। यह घटना मंडी हाउस के फिक्की ऑडिटोरियम के सामने का हैं जहां सड़क पर जा रही कार में से अचाकन धुआं निकलने लगता है। इसके बाद जैसे ही कार से धुएं निकलने की जानकारी मिली कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर कनॉट प्लेस स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। चलती कार में आग लग जाने की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। हालांकि ऐसे में पुलिस ने तत्काल रोड डायवर्ट करते हुए वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा। बता दें कि दिल्ली में चलती कार में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी पिछले महीने अक्षरधान इलाके में एक चलती कार में आग लग गई थी और गेट लॉक होने की वजह से एक महिला समेत दो बच्चों की जलने से मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- 2 बेटों का परिवार होने के बावजूद मां 3 बेटियों के कंधों पर हुई दुनिया से विदा, वजह रुला देने वाली












Click it and Unblock the Notifications