दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार पर CAG ने उठाए सवाल तो केजरीवाल ने की सीबीआई जांच की मांग

Recommended Video

    Arvind Kejriwal Govt पर Scam का आरोप, CAG Report में हुआ खुलासा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) की रिपोर्ट ने केजरीवाल सरकार पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। दिल्ली में राशन बांटने में अनियमितताओं की बात कही गई है। कैग की रिपोर्ट के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात की है। साथ ही केजरीवाल ने सीबीआई जांच की भी मांग की है।

    केजरीवाल ने साथा निशाना

    केजरीवाल ने साथा निशाना

    कैग की रिपोर्ट के बाद केजरीवाल ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है उन्होंने ट्वीट करके कहा- ‘सीएजी द्वारा बताए गए भ्रष्टाचार और अनियमितता के हर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।'

    केजरीवाल ने किया ट्वीट

    केजरीवाल ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि 'दिल्ली में पूरा राशन सिस्टम माफिया की चपेट में है। यही वो चीज है, जिसे एलजी डोरस्टेप डिलीवरी को खारिज कर बचाना चाहते हैं। डोरस्टेप डिलीवरी इस माफिया को खत्म कर सकती थी।'

    कैग ने उठाए कई सवाल

    कैग ने उठाए कई सवाल

    कैग की ये रिपोर्ट साल 2016-17 की है, जिसमें दिल्ली में राशन की ढुलाई के लिए कुल 207 गाडियों के इस्तेमला की बात कही गई थी, इसमें से करीब 42 गाडियां दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में पंजीकृत ही नही थी। कई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दोपहिया वाहनों का था। साफ है इन गाड़ियों से बड़ी मात्रा में अनाज नहीं ढोया जा सकता।

    कैग ने की लापरवाही की बात

    कैग ने की लापरवाही की बात

    बता दें, सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में एफसीआई के गोदामों से वितरण को लेकर सवाल उठाए थे और वितरण केंद्र तक कई अनियमिताओं का जिक्र भी किया था। रिपोर्ट में डीटीसी में प्रबंधन की कमी और लापरवाही की बात कही गई थी, लापरवाही से राजस्व में नुकसान की बात सामने आई थी। कैग रिपोर्ट के बाद भाजपा ने केजरीवाल पर निशाना साधा था।

    भाजपा और कांग्रेस ने साधा निशाना

    भाजपा और कांग्रेस ने साधा निशाना

    कैग ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि, 'इससे सन्देह पैदा होता है कि राशन का वितरण हुआ ही नहीं और अनाज चोरी की आशंका से नकारा नही जा सकता।' कैग की रिपोर्ट के बाद मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा, ‘'स्कूटर और मोटरसाइकिल पर अनाज की ढुलाई इस बात का इशारा करती है कि अनाज लोगों तक पहुंचा ही नहीं। इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+