दो रेप केसों के बीच फंसी पुतिन की यात्रा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। व्लादिमिर पुतिन की आज से शुरू हो रही भारत यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में लगे चिंतित हैं। कारण यह है कि उबर टैक्सी सर्विस रेप के कारण राजधानी में लोग आंदोलित हैं। कई जगह प्रदर्शन और धरने हो रहे हैं।

पुतिन पिछली बार साल 2012 में भारत आए थे, तब निर्भया रेप रेप केस के कारण दिल्ली सड़कों पर थी। तब पुतिन की यात्रा सही प्रकार से नहीं हो पाई थी। तब वे एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास और कुछेक जगहों में ही जा पाए थे। इस बार भी पुतिन की यात्रा से ठीक पहले रेप केस से हालात खराब हो रहे हैं। हालांकि निर्भया केस वाली स्थिति तो नहीं बनी है।
एक दिन रहेंगे
पुतिन एक दिन के लिए भारत में रहेंगे। वे कल स्वदेश लौट भी जाएंगे। जानकारों के अनुसार, पुतिन की यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से खास तौर पर मिलेंगे।
चूंकि अगले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौर पर आ रहे हैं, इस लिहाज से विदेश मामलों के जानकार पुतिन की यात्रा को अतिरिक्त महत्व दे रहे हैं। पुतिन के साथ एक बड़ी टोली भी मास्को से आ रही है। इसमें डिफेंस क्षेत्र के कई एक्सपर्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications