दिल्ली: बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव, डूब गई डीटीसी की बस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है, कई इलाकों में जाम के हालात बन गए हैं। दिल्ली के मिंटो ब्रिज पर बारिश के बाद इतना पानी भर गया कि डीटीसी की पूरी बस डूब गई। जलजमाव की ये समस्या केवल मिंटो ब्रिज पर ही नहीं नजर आई। जानकारी के मुताबिक बारिश के चलते दिल्ली सचिवालय की बिल्डिंग में भी पानी भर गया।

मिंटो ब्रिज पर डूब गई डीटीसी की बस

मिंटो ब्रिज पर डूब गई डीटीसी की बस

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश हुई, इसकी वजह से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। हालांकि कुछ घंटे हुई इस बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव जरूर हो गया। इसकी वजह से ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में बारिश के बाद क्या स्थिति थी, ये मिंटो ब्रिज पर सामने आई एक तस्वीर से पता चल जाता है। यहां जलजमाव की वजह से दिल्ली परिवहन निगम की लो फ्लोर बस ही डूब गई। हालांकि गनीमत यही रही की जिस समय ये घटना हुई बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था।

दिल्ली सचिवालय में भी भरा पानी

बारिश के बाद हुए जलजमाव की वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली के तिलक ब्रिज में पानी जमा होने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसके अलावा अकबर रोड समेत कई इलाकों में जाम लगने की खबरें आई। राजधानी में बारिश के चलते दिल्ली सचिवालय की बिल्डिंग में भी पानी भर गया। इमारत में कई जगहों पर पानी टपकने के चलते भी कर्मचारी परेशान दिखे और फाइलें उठाकर इधर से उधर जाते रहे।

जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी

जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी

दिल्ली ही नहीं बारिश का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भी देखने को मिला। जहां हीरो होन्डा चौक पर जलजमाव से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी में उतरकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

गुरुग्राम में बारिश के बाद हुए जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, देखिए वीडियो...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+