होली के गुब्बारे फेंकते वक्त बालकनी से गिरा लड़का, देखें वीडियो
नई दिल्ली। होली के रंग में सराबोर नई दिल्ली के रानीबाग इलाके में उस समय एक गंभीर हादसा हो गया जब एक 13 साल का बच्चा रंग का गुब्बारा फेंकने के चक्कर में बालकनी से नीचे आ गिरा। लड़के के गिरने का खुलासा सीसीटीवी कैमरे से हुआ है।
फूटेज से पता चलता है कि बच्चा गुब्बारा फेंकते वक्त संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल बच्चे को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसे गर्दन और गले पर चोट आयी है,अब वो खतरे से बाहर है।
बच्चों को अकेले होली ना खेलने दें
हादसे की ये घटना बताती है कि बच्चे अकेले बिना किसी बड़े के संरक्षण में होली खेल रहे थे इसलिए आप लोगों से आग्रह है कि आप लोग होली खेलते वक्त अपने बच्चों के साथ रहें और उनका पूरा ध्यान रखे क्योंकि जरा सी आसावधानी जिंदगी भर का जख्म बन सकती है।













Click it and Unblock the Notifications