श्रीनगर एयरपोर्ट पर बर्फ की चट्टान से टकराया विमान, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली। श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा। श्रीनगर से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार दोपहर को बर्फ की चट्टान के एकदम करीब आ गया। विमान की एक साइड बर्फ से टकरा भी गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि वक्त रहते विमान रुक गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सभी जांच के बाद विमान को रवाना किया गया।

Recommended Video

    श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के सामने आई बर्फ की चट्टान, यात्री सुरक्षित | वनइंडिया हिंदी
    Delhi bound Indigo flight comes close to snow mound at Srinagar airport

    इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार दोपहर श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान भरनी थी। तभी इंजन का दायां हिस्सा एयरपोर्ट पर जमी बर्फ में जाकर फंस गया। ये देख तुरंत ही एयरपोर्ट अधिकारी और कर्मचारी दौड़े और सभी यात्रियों को निकाला। फ्लाइट में 233 यात्री सवार थे।

    बता दें कि इस समय में कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के ज्यादातर हिस्से इस समय बर्फ से ढके हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी बर्फ जमा है लेकिन हवाई सेवाएं जारी हैं। ऐसे में रनवे से तो बर्फ हटाई गई थी लेकिन पास में ही बड़ी चट्टान बर्फ की बनी थी। जिससे ये विमान टकराया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान का इंजन टैक्सी आउट के समय जमी हुई बर्फ से टकराया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+