दिल्ली में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर मारी गोली

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला रोहिणी के कंझावाला का है जहां बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मार दी गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को मारी गोली

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को मारी गोली

आरोप है कि, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजरानी और इनके बेटे नेत्रपाल को इनके रिश्तेदार ने ही गोली मारी है। राजरानी के पैर में गोली लगी है जबकि बेटे नेत्रपाल के हाथ और पेट में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रॉपर्टी का बताया जा रहा विवाद

प्रॉपर्टी का बताया जा रहा विवाद

ये घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता के रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। डीसीपी रोहिणी एसडी मिश्रा ने बताया कि मां की हालत स्थिर है जबकि बेटे की हालत गंभीर है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे हैं सवाल

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे हैं सवाल

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में अपराध के कई मामले सामने आए हैं जिसके बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। जबकि दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्यपाल से इस संबंध में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+