Delhi: लोकायुक्त की रिपोर्ट में खुलासा! BJP नेता ने बनाई करोड़ों की बेनामी संपत्ति, अब तक कोई कार्रवाई नहीं

Delhi: दिल्ली में भ्रष्टाचार का एक पुराना मामला नए सिरे से खुल रहा है। इसमें एक नेता और सरकारी तंत्र की मिलीभगत मालूम पड़ रही है। दरअसल लोकायुक्त की गहन रिपोर्ट के बावजूद भाजपा नेता और पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह मोंटी पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन पर पार्षद रहते हुए पद का दुरुपयोग कर अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है।

दिल्ली के पॉश इलाकों में बनाई संपत्ति

लोकायुक्त की जांच में खुलासा हुआ है कि मोंटी ने 2007 से 2017 तक अपने पार्षद कार्यकाल के दौरान अपनी वास्तविक कमाई से कई गुना ज़्यादा संपत्ति खड़ी कर दी। इसमें हौज खास और ग्रीन पार्क एक्सटेंशन जैसे पॉश इलाकों में करोड़ों की ऐसी संपत्तियां शामिल हैं, जिनके लिए ये साफ-साफ नहीं बताया गया कि जिस पैसे से ये संपत्तियां खड़ी की गईं हैं उनका वास्तिव स्रोत क्या है?

Delhi

करोड़ों में हुए ट्रांसेक्शन

इसके अलावा, मोंटी के बैंक खातों की जब जांच की गई तो उसमें बड़े-बड़े ट्रांजेक्शन भी निकले। इन ट्रांजेक्शन्स में ₹25 लाख, ₹50 लाख, ₹1 करोड़, ₹1.25 करोड़ और ₹2 करोड़ तक के बड़े अमाउंट शामिल हैं। इन पैसों के संबंध में पूछे जाने पर मोंटी न तो कोई साफ जवाब दे पाए और न ही कमाई के सबूत का कोई कागज दिखा सके।

DDA ने किया खुलासा

दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी कि DDA ने भी इन संपत्तियों के योजना क्षेत्र में होने और बिना मंज़ूरी के निर्माण की पुष्टि की है। जबकि लोकायुक्त की रिपोर्ट में इसे भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और नियमों का उल्लंघन बताया गया है।
रिपोर्ट में इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) या प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने की सिफ़ारिश की गई है। यदि इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पाया जाता है, तो PMLA के तहत कार्रवाई की बात कही गई है।

दिल्ली पुलिस को भी दिए थे निर्देश

लोकायुक्त ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को FIR दर्ज करने और MCD एक्ट के तहत अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों और सबूतों के आधार पर बनाई गई रिपोर्ट सामने आने के बावजूद मोंटी पर कोई कार्रवाई न होने से पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ संपत्तियां मोंटी के नाम पर हैं, जबकि कुछ उनके परिवार के सदस्यों (जैसे- पत्नी, बेटे और दूसरे रिश्तेदारों) के नाम पर दर्ज हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+