CAA-NRC के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से मनोज तिवारी ने की ये अपील
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से धरना खत्म करने को कहा है। 15 जनवरी की रात को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है, ये मेरी दिल्ली को क्या हो गया है. सीएए के विरोध में जो भाई बहन शाहीन बाग में सड़क पर धरने पर बैठे हैं उनसे ये अपील है मेरी कि इसे खत्म कर दें। ये समझें कि नागरिकता कानून से किसी भी मजहब के लोगों की नागरिकता नहीं जाने वाली है।

Recommended Video
मनोज तिवारी ने अपने वीडियो संदेश में कहा है, मैं दुखी मन से वीडियो बना रहा हूं। मेरी परेशानी इस समय की ये है कि शाहीन बाग में कुछ लोग सीएए के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे सड़क बंद है, जिसके कारण लाखों लोगों को 20-25 मिनट की यात्रा को दो से ढाई घंटे में पूरा करना पड़ रहा है। जो वहां धरने पर बैठे है, उनको एक भ्रम में डाला गया है। मैं शाहीन बाग में उस धरने में बैठे हुए भाई-बहन को मैं बताना चाहता हूं कि CAA के जिस विरोध के कारण आप बैठे हैं, CAA के अंदर हमारे भारत के हिंदु, मुसलमान, सिख, ईसाई किसी के लिए कोई ऐसी बात ही नहीं है।
तिवारी ने तीन मिनट 45 सेकेंड के वीडियो में कहा है, कुछ लोग CAA और NRC को जोड़ रहे हैं। सच ये है कि NRC देश में है ही नहीं, फिर कौन है जो आपको भड़का रहा है। कृपया आप सड़कों को खाली करिए। तिवारी ने आगे कहा, कायदे से तो अरविंद केजरीवाल को आकर प्रार्थना करना चाहिए था, लेकिन यात्रियों की 20 मिनट की यात्रा ढाई घंटे में होने पर वो तो एन्जॉय करेंगे।
नागरिकता कानून के खिलाफ एक महीने से शाहीन बाग में धरना चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में औरतें धरने पर हैं। कालिंदी कुंज के पास चल रहे इस धरने की वजह दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाला रास्ता बंद है। प्रदर्शनकारी सीएए को वापस लेने और एनआरसी ना कराए जाने को लेकर सरकार से भरोसा चाहते हैं। हालांकि अभी तक सरकार का कोई प्रतिनिधि धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications