मनोज तिवारी की तबीयत बिगड़ी, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो पिछली रात से असहज महसूस कर रहे थे। सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुआ हूं, शुगर और ब्लड प्रेर की समस्या है। पर परेशानी की कोई बात नहीं, 2-3 घंटे में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट में एक अपने इलाज के एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें कुछ डॉक्टर हैं जो उनका चेकअप करने में जुटे हुए हैं और वो बेड पर लेटे हुए हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि मनोज तिवारी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है या नहीं। क्योंकि उनको ट्विट किए लगभग 4 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications