मनोज तिवारी ने आप को दी जीत की बधाई, केजरीवाल ने एक शब्द में दिया जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं रहा। पार्टी की हार पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। तिवारी ने दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद दिया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी चीफ मनोज तिवारी के धन्यवाद ट्वीट का जवाब मात्र एक शब्द में दिया।

Delhi BJP chief Manoj Tiwari congratulated CM Arvind Kejriwal

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत की बधाई देते हुए मनोज तिवारी ने ट्वीट किया कि, दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओ को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद...दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई ..। वहीं अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी की बधाई का जवाब मात्र एक शब्द शुक्रिया कह कर दिया।

वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि, हमने काफी अपेक्षाएं की थीं पर हम इसमें हम खरे नहीं उतरे। जिसकी हम समीक्षा करेंगे। दिल्ली में चुनाव की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है और हम सात सीटों पर जीत रहे हैं। हार के चलते हम निराश हैं लेकिन 2015 की अपेक्षा वोट प्रतिशत बढ़ा है। 2015 में रहा 32 वोट प्रतिशत इस बार बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है।

इससे पहले मनोज तिवारी अपने उस ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अपने इस ट्वीट में मनोज तिवारी ने लिखा था, मेरे इस ट्वीट को संभाल कर रखना... ये सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे... बीजेपी 48 सीट लेकर आएगी और सरकार बनाएगी... कृप्या ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+