दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर हादसा, डिवाइडर से बाइक टकराने से 2 लोगों की मौत
Recommended Video

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया जिसमें दो बाइक सवारों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक डिवाइडर से जा टकराई जिसके कारण बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है जबकि मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। इस ब्रिज का उद्घाटन कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया था।
आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार ब्रिज से गुजरने के दौरान सेल्फी ले रहे थे तभी अचानक बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिसके कारण हादसा हुआ। दो बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद से ही आम जनता के लिए खुले सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी और खतरनाक स्टंट्स का सिलसिला लगातार जारी है। इस ब्रिज पर बीच सड़क लेटकर या फिर ब्रिज की केबल पर चढ़कर लोग सेल्फी क्लिक कर रहे होते हैं और अनचाहे खतरे को दावत दे रहे होते हैं।
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर लोग जान जोखिम में डालकर फोटो खींच रहे हैं। पुल के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों की दीवानगी जानलेवा साबित हो सकती है। अगर रोजाना ऐसे ही लोग जान दांव पर लगाकर केबल पर चढ़कर और गाड़ी से निकलकर फोटो खिंचवाते रहे, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications