दिल्ली कूड़े में दबी है, मुंबई डूब रही है, सरकारें कुछ नहीं कर रहीं: SC
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को कूड़े के पहाड़ और मुंबई सरकार को भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा होने पर कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली 'कूड़े के पहाड़' के तले दबी जा रही है और मुंबई पानी से डूबने की कगार पर है, लेकिन सरकारें कोई ठोस कदम नहीं उठा रहीं हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केन्द्र और दिल्ली सरकार से बुधवार तक इस बारे में रुख स्पष्ट करने को कहा कि दिल्ली विशेषकर भलस्वा, ओखला और गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ हैं। हम जानना चाहते हैं कि कूड़ा साफ करने के लिए जिम्मेदार कौन है, जो उपराज्यपाल अनिल बैजल के प्रति जवाबदेह अधिकारियों की या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति जवाबदेह अधिकारियों की?
सुप्रीम कोर्ट ने अफसोस जताया कि जब अदालतें हस्तक्षेप करती हैं तो न्यायाधीशों पर न्यायिक सक्रियता के नाम पर निशाना साधा जाता है। उन्होंने कहा कि जब सरकार कुछ नहीं करती है या गैरजिम्मेदार तरीके से काम करती है तो क्या किया जा सकता है।
कोर्ट ने ठोस कचरा प्रबंधन रणनीति पर अपनी नीतियों पर हलफनामा दायर नहीं करने पर दस राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदशों पर जुर्माना भी लगाया।वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, कर्नाटक, मेघालय, पंजाब, लक्षद्वीप, पुडुचेरी पर कहने के बावजूद हलफनामे ना दाखिल करने पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications