सोमवार को दिल्ली में ऑटो रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर हड़ताल पर
नई दिल्ली। 22 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन ने कैब एग्रीगेटर्स को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।यूनियन के नेताओं का कहना है कि उनकी बात सुनी नहीं जा रही इसलिए उन्होंने स्ट्राइक पर जाने का फैसला किया है। ऐसे में सोमवार को आम लोगों को इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ऑल इंडिया टूर ऐंड ट्रांसपॉर्ट असोसिएशन के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने इस हड़ताल को लेकर कहा है कि संयुक्त संघर्ष समिति एक दिन के लिए चक्का जाम करेगी। सरकार हमारी शिकायतें नहीं सुन रही, इसलिए ये फैसला किया गया है। सिंह का कहना है कि ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर सरकार की गलत ट्रांसपॉर्ट नीतियों और कैब एग्रीगेटर्स के कम किराया लेने के चलते रोजगार गंवा रहे हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही, कोई उनका दर्द सुनने को तैयार नहीं है।
इंद्रजीत ने कहा कि संघर्ष समिति ने सरकार से बैठक की पेशकश की है लेकिन अभी इसका जवाब नहीं आया है।इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि कहा कि सोमवार को असोसिएशन से जुड़े सदस्य हड़ताल पर तो जाएंगे ही रविवार को भी विरोध प्रदर्शन किा जाए।












Click it and Unblock the Notifications