दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में सौरभ भारद्वाज ने EVM हैक किया और नतीजे बदलकर दिखाए
सौरभ भारद्वाज ने पूरे सदन के सामने EVM में टेंपरिंग का डेमो दिखाया।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सेशन में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम में टेंपरिंग का डेमो दिखाया। सौरभ भारद्वाज ने पूरे सदन के सामने EVM में टेंपरिंग का डेमो दिखाया। डेमो में सौरभ ने आम आदमी पार्टी को 10 वोट दिए, जबकि बीजेपी को 3 के सामने वाला बटन तीन बार दबाया। जब उन्होंने रिजल्ट दिखाए तो वो चौंकाने वाले थे।रिजल्ट में बीजेपी को 11 वोट मिले, जबकि उसे सिर्फ 3 वोट मिले थे।

जानिए स्पेशल सेशन की मुख्य बातें
- 3 घंटे के लिए गुजरात की EVM दे दीजिए, चैलेंज है बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी
- सौरभ भारद्वाज ने EVM हैक कर नतीजे बदलकर दिखाए
- EVM में गड़बड़ी दिखा रहे हैं सौरभ
- AAP विधायक सौरभ भारद्वाज विधानसभा में EVM के साथ डेमो कर रहे हैं
- एक मशीन लाया हूं, जो हू-ब-हू ईवीएम की तरह है. यह उसी मशीन की तरह है जिस मशीन के बटन दबाकर लोग हिन्दुस्तान का भविष्य चुनते हैं- सौरभ भारद्वाज
- ईवीएम टेंपरिंग से बीजेपी ने जीता चुनाव
- हमें ईवीएम देकर देखिए, हम बताएंगे कि टेंपरिंग संभव है
- EVM के माध्यम से देश में खेल चल रहा है- अल्का लांबा
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने ईवीएम की फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं-अल्का लांबा
- ईवीएम टैंपरिंग संभव है - अल्का लांबा
- पुराने,कंडम ईवीएम मशीनों से कराए जा रहे हैं चुनाव- अल्का लांबा
- ईवीएम टैंपरिंग पर बोल रही हैं अल्का लांबा
- -विजेंद्र गुप्ता सदन की कार्यवाही से बाहर किए गए
- -विधानसभा अध्यक्ष ने बााहर जाने को कहा
- बीजेपी सदस्यों ने शुरू किया हंगामा
विधानसभा का विशेष सत्र
अपने ही पूर्व मंत्री के आरोपों से संकट में आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सत्र से पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सदन में आज इस मसले पर सफाई दी जाएगी।वहीं केजरीवाल ने अपने घर पार्टी नेताओं की बैठक भी बुलाई है। इस बीच, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।
सत्र से पहले बैठक
विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।बैठक में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आशुतोष केजरीवाल शामिल हुए।
केजरीवाल का ट्वीट
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'देश में चल रहे एक बहुत बड़े षड्यंत्र का सच आज सदन में सौरभ भारद्वाज देश के सामने रखेंगे। उन्हें जरूर सुनियेगा. सत्यमेव जयते.'












Click it and Unblock the Notifications