14 सिंतबर से दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सभी विधायकों को कराना होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस माहमारी के बीच दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने गाइडलाइन्स जारी की है। विधानसभा सत्र में भाग लेने वाले सभी विधायकों के RT-PCR टेस्ट करवाने के आदेश दिए गए हैं। सत्र शुरू होने से दो दिन पहले विधायकों को जांच रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय में जमा करनी होगी।

Recommended Video

    Delhi Assembly 2020: 14 September को विशेष सत्र, जानें Ram Niwas Goel की गाइडलाइन्स| वनइंडिया हिंदी
     Delhi Assembly Speaker Ram Niwas Goel says every MLA tested for COVID19 before they attend session

    विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को बताया कि, 14 सितंबर के विशेष सत्र में शामिल होने वाले विधायकों को पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। सत्र शुरू होने से दो दिन पहले विधायकों को जांच रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय में जमा करनी होगी। इसके अलावा सत्र में भाग लेने वाले मीडियाकर्मियों का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। चर्चा के एजेंडे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

    अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि, कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार प्रश्नकाल नहीं होगा। अध्यक्ष की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हर विधायक अपनी आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट शुक्रवार 11 सितंबर को 11 से 1 बजे के बीच आधार कार्ड के साथ विधानसभा सचिवालय में जमा करनी होगी। विधानसभा के सभी स्टाफ की गुरुवार को कोरोना जांच होगी। जिन कर्मियों को असेंबली हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति होगी, उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा, जबकि बाहर रहने वाले कर्मियों को रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना होगा।

    विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 14 सितंबर को 2 बजे से शुरू होगा। दूसरी तरफ सदन में शामिल होने वाले सभी विधायकों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसकी वजह से बैठक की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सदन में सभी के बैठने की जगहों को पहले से ही रिजर्व किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+