आखिर क्यों अहम हैं दिल्ली चुनाव का नतीजा?

नई दिल्ली। आज फैसला होगा कि दिल्ली की राजगद्दी पर कौन शासन करेगा, इसमें किसी को संदेह नहीं कि जो हालात चुनाव प्रचार और एग्जिट पोल के दौरान बने हैं उसके हिसाब से दिल्ली की जंग सीधे तौर पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच रह गई है और कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर दिल्ली की जंग ही सबके लिए प्रतिष्ठा की बात क्यों बन गई है।

आईये जानते हैं क्यों हैं दिल्ली इतनी अहम...

1. मोदी लहर असर या बेअसर: लोकसभा चुनावों के बाद हुए राज्यों के चुनावों में पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर देखी गई लेकिन अगर आज दिल्ली बीजेपी हार जाती है तो मोदी लहर का असर खत्म माना जायेगा।

2. केजरीवाल का अस्तित्व: आम आदमी के लिए ही केजरीवाल ने राजनीति में कदम रखा है, लोकसभा चुनावों में बुरी तरह पटखनी खाने के बाद केजरीवाल के पास अंतिम मौका है अपने अस्तित्व को बचाने का, अगर वो आज हारते हैं तो उनका राजनैतिक करियर खतरे में आ जायेगा।

3.किरण बेदी: चुनाव के चंद रोज पहले बीजेपी की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी चुनावी जंग में कूदी और अपना राजनैतिक करियर शुरू किया। अगर बीजेपी आज हारती है तो किरण बेदी का राजनैतिक करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जायेगा।

4. फेल हो गये अमित शाह: अभी तक बीजेपी की जीत के पीछे अमित शाह का दिमाग माना जा रहा था लेकिन आज अगर बीजेपी दिल्ली हारेगी तो उस हार का सीधा ठिकरा अमित शाह के मत्थे फोड़ा जायेगा।

5. यूपी, बिहार और प.बंगाल चुनावों पर असर: दिल्ली की जीत और हार का असर निश्चित तौर पर यूपी, बिहार और प.बंगाल के चुनावों पर पड़ेगा। इसलिए दिल्ली की जंग हर पार्टी के लिए काफी मायने रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+