पांच गुना सब्सिडी देने के मनोज तिवारी के वादे पर संजय सिंह ने ट्वीट की मोबाइल की रोशनी में काम करते डिप्टी सीएम की फोटो

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतने पर पांच गुना सब्सिडी देने के भाजपा मनोज तिवारी के वादे पर आप ने जवाब दिया है। आप सांसद संजय सिंह ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें चौटाला टॉर्च की लाइट में दफ्तर में काम कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजय सिंह ने मनोज तिवारी से कहा है कि हरियाणा में आपकी सरकार है, वहां डिप्टी सीएम तक को बिजली नहीं है और आप बात कर रहे हैं दिल्ली की।

'भाजपाईयों तुमसे न हो पायेगा'

सजंय सिंह ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, हरियाणा में उप मुख्यमंत्री को बिना बिजली के काम करना पड़ता है दिल्ली में आप हजार यूनिट फ्री देने की फेंक रहे हैं कम से कम अपने राज्यों में बिजली तो पूरी दे दो। भाजपाईयों फ्री का सपना मत देखो तुमसे न हो पायेगा। दुष्यंत चौटाला ने अपना ये फोटो 14 दिसंबर को ट्विटर पर शेयर किया था। जिसमें वो लाइट जाने पर टॉर्च जलाकर फाइल देख रहे हैं।

केजरीवाल ने भी दिया तिवारी को जवाब

केजरीवाल ने भी दिया तिवारी को जवाब

मनोज तिवारी के सस्ती बिजली के वादे पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निशाना साधा है। केजरीवाल ने इसको लेकर ट्वीट किया, हमसे 5 गुणा सब्सिडी देंगे? मतलब? 200 यूनिट की बजाय 1000 यूनिट बिजली फ्री देंगे? 20 हजीर लीटर की बजाय 1 लाख लीटर पानी फ्री देंगे? ऐसे वादों से आप जनता का मज़ाक़ बना रहे हैं। दिल्ली चुनाव के पहले किसी भी एक भाजपा शासित राज्य में लागू तो कीजिए? एक और ट्वीट में केजरीवाल ने तिवारी ने सवाल किया, हरियाणा, UP में आप बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं से प्रति परिवार कितने रुपए फ़ायदा पहुँचा रहे हैं?

मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा था कि उनकी सरकार आती है तो दिल्ली के निवासियों को आप सरकार से पांच गुना अधिक सब्सिडी बिजली और पानी पर देंगे।

दिल्ली में अगले महीने चुनाव

दिल्ली में अगले महीने चुनाव

दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 को नतीजे आएंगे। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर किए कामों को लेकर चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा और कांग्रेस नेता केजरीवाल को वादों पर खरा ना उतरने वाला कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+