Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुमार विश्वास ने की केजरीवाल को हराने की अपील तो लोगों ने कहा "कुंठित (राज्यसभा) कवि"

नई दिल्ली। कवि और राजनेता कुमार विश्वास अक्सर आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहते हैं। आज दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के बीच उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को हराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कलंक धोने का समय है। कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुमार विश्वास ने ट्वीट में क्या लिखा?

कुमार विश्वास ने ट्वीट में क्या लिखा?

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, 'पिछले 5 साल के कलंक धोने का समय है, दिल्ली वालों वोट की चोट से समाज, देश, आशाओं, सेना, मित्रता व भरोसे की हत्या करने वाले राजनैतिक एडस आत्ममुग्ध बौनों के निकृष्ट मंसूबे ध्वस्त करने का समय है निकलो घरों से, बताओ कि बना सकते हो तो अंहकारी शिशुपालों को मिटा भी सकते हो।'

'कुटिल कुंठाग्रस्त कवि'

एक यूजर ने कहा है, 'उपरोक्त पंक्तियों के माध्यम से कुटिल कुंठाग्रस्त कवि कहना चाहता है कि दिल्ली के लोग जहर की खेती करने वाले, जनता के जीवन में चरस बोने वाले, अर्थव्यवस्था की लंका लगा देने वाले, धंधे-व्यवसाय की खटिया खड़ी कर देने वाले और दिल्ली को कचरे का ढेर बनाने वाले दंगाधीशों को वोट दे दें।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'एक "शेर" को हराने के लिए देश भर के "गीदड़ों" ने डेरा डाला हुआ है "दिल्ली" में।'

'झल्लाहट देखकर तरस आता है'

यूजर ने कहा, 'कुमार भैया आपके कहने से दिल्ली में 50 वोट भी नहीं पड़ेंगे इस बार। आपकी झल्लाहट देखकर तरस आता है मगर क्या करें। दिल्ली करेगी काम पर वोट।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'दिल्ली वालों देशद्रोहियों सेना विरोधियों पर चोट करों..!!देशभक्तों की सरकार पर वोट करों।'

यहां देखें कुछ अन्य ट्वीट-

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+