Delhi Assembly Elections 2020: दिल्‍ली वालों के लिए क्‍या है कांग्रेस के दिल में, घोषणा पत्र जारी कर बताया

Recommended Video

    Delhi Election 2020: Congress ने जारी किया Manifesto, Congress ने किए ढेरों Promises |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन ने घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली में एम्स जैसे पांच अस्पताल बनाने का वादा किया है।

    Delhi Assembly Elections 2020: दिल्‍ली वालों के लिए क्‍या है कांग्रेस के दिल में, घोषणा पत्र जारी कर बताया


    इसके साथ ही सभी अवैध कॉलोनियों को नियमित करने और लड़कियों को पीएचडी तक की मुफ्त सुविधा देने का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने दूसरे घोषणा पत्र का नाम 'ग्रीन दिल्ली मेनिफेस्टो' रखा है। दूसरे घोषणा पत्र में पर्यावरण और ईको-फ्रेेंडली परिवहन को बढ़ावा देने का वादा किया गया है।

    कांग्रेस से पहले भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 'दिल्ली संकल्प पत्र' जारी किया और गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया है।

    घोषणा पत्र में किए गए ये वादे

    • युवा स्वाभिमान योजना के तहत स्नातक युवाओं को 5 हजार और स्नातकोत्तर युवाओं के लिए 7500 रुपये प्रति महीने बेरोजगारी भत्ता
    • सभी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त लोन
    • 20 हजार लीटर पानी मुफ्त, पानी की बचत पर कैश बैक
    • 600 यूनिट बिजली पर सब्सिडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और कार्यालयों को 200 यूनिट निशुल्क बिजली. दिल्ली के किसानों के लिए 24 घंटे निशुल्क बिजली
    • सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण
    • दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कोई अवैध सील नहीं
    • सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं की शिक्षा नर्सरी से पीएचडी तक मुफ्त

    बीजेपी के घोषणा पत्र में ये है

    भाजपा के घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की तर्ज पर पार्टी हर परिवार को स्वच्छ पेयजल भी देगी। घोषणापत्र में भाजपा ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि को भी लागू करने का वादा किया है। रोजगार बढ़ाने के लिए पार्टी सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+