Delhi Assembly Elections 2020: बीजेपी कल जारी करेगी घोषणापत्र, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कल यानी शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सत्ता का वनवास समाप्त करने के लिए भाजपा ने एक नई रणनीति तैयार की है। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी अपने मेनिफेस्टो में जनहित कार्यों को प्रमुखता दे सकती है। बता दें कि सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' जारी किया था।

Delhi Assembly Elections 2020 BJP will release manifesto tomorrow

बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी विशेष रणनीति पर काम कर रही है। अपने संकल्प पत्र के लिए भाजपा ने 'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' नाम से अभियान चलाया था जिसमें लोगों द्वारा सुझाव मांगा गया था। इसके लिए बीजेपी ने पूरी दिल्ली में करीब 49 बसें चलाई और संकल्प पत्र के लिए लोगों का सुझाव लिया। सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में स्मृति ईरानी ने इस अभियान को लॉन्च किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+