EVM की सुरक्षा को लेकर AAP परेशान,केजरीवाल ने बुलाई बैठक, प्रशांत किशोर भी रहे मौजूद
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने EVM की सुरक्षा को लेकर कल देर रात अपने आवास पर एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेता शामिल हुए, इस बैठक में प्रशांत किशोर भी शामिल हुए आपको बता दें कि दिल्ली में मतदान समाप्त होने के बाद शनिवार शाम को ही एग्जिट पोल्स के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है, लगभग हर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के ही सिर पर दिल्ली का ताज सजने की बात कही गई है।

EVM की सुरक्षा को लेकर AAP परेशान
लेकिन इसके बावजूद आम आदमी पार्टी , EVM की सुरक्षा को लेकर परेशान है इसलिए ही केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं को अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया था, आपको बता दें कि कल रात वोटिंग खत्म होने और एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया था।

ईवीएम मशीनों की सुरक्षा पर सवाल
जिसमें उन्होंने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे, वीडियो शेयर करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम के बजाए बीच रास्ते में EVM मशीन उतारे जा रहे हैं, उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वो इसका संज्ञान लें। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ईवीएम मशीनों की छेड़खानी को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठाती रही है।

मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज किया
वैसे आपको बता दें कि एक तरफ तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, मनोज तिवारी ने ट्वीट करके लिखा कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेककर सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications