Delhi Assembly Elections 2020: आप ने जारी किया घोषणा पत्र, केजरीवाल ने इसे बताया गारंटी कार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि यह हमारा मैनिफेस्टो नहीं है बल्कि गारंटी कार्ड है। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में गारंटी कार्ड जारी करते हुए कहा कि हमने जो भी वादा चुनाव में किया था उसे पूरा किया। केजरीवाल ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हम 24 घंटे पीने का पानी हर घर में देंगे, साथ ही हर छात्र को फ्री बस सेवा की सुसविधा दी जाएगी। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने रघुलाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

Arvind Kejriwal

बता दें कि इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी की ओर से 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमे 10 टिकट महिलाओं को दी गई हैं। इसके अलावा शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रह चुके कई नेताओं को भी टिकट दिया गया है। साथ ही 3 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहले बार विधानसभा चुनाव के मैदान। पार्टी ने 4 मुसलमान उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीर्थ को पटेल नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। उनके अलावा चार अन्य मंत्रियों अशोक कुमार वालिया, नरेंद्र नाथ, अरविंदर सिंह लवली और हारून युसुफ को टिकट दिया गया है।

Recommended Video

    Delhi Elections 2020: Arvind Kejriwal ने जनता से किए ये 10 Big Promises | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए उम्मीदवारों के आवेदन का आखिरी दिन 21 जनवरी है। एक तरफ जहां इस चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाने की कवायद में हैं। वहीं कांग्रेस के सामने एक बार फिर से दिल्ली में खुद के अस्तित्व को जिंदा करना है। पिछले चुनाव की बात करें तो आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटें ही आई थीं। वहीं कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+