हिन्दू-मुसलमान में बांटने वालों को नहीं, शिक्षा की बात करने वालों को वोट दें दिल्ली के लोग: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोग उन नेताओं को वोट ना दें, जो हिन्दू और मुसलमान को बांटने का काम करते हैं। रोउज एवेन्यू के सर्वोदय बाल विद्यालय पहुंचे केजरीवाल ने शनिवार सुबह ये बात कही। दिल्ली सीएम ने कहा कि शिक्षा राजनीति का एक हिस्सा होना चाहिए। वोट उन्हें दिया जाना चाहिए जो बच्चों ते लिए बेहतर शिक्षा के लिए काम करते हैं न कि उनको जो हिंदू और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करते हैं। छात्र दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के बच्चे पढ़ रहे हैं और हमारा ध्यान बच्चों की बेहतर शिक्षा पर है।

delhi assembly elections 2010, Arvind Kejriwal, delhi, aap, bjp, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में बहुत जल्दी ही विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक दल लगातार सभाएं कर लोगों से जुड़ रहे हैं। केजरीवाल भी लगातार आम आदमी पार्टी सरकार के काम गिना रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं। केजरीवाल और आप नेता लगातार बिजली, पानी और शिक्षा के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी का मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस से माना जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी सरकार फिर चुनकर आती है तो यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि उसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें। अगले पांच साल में यमुना की सफाई आप सरकार की प्राथमिकता होगी.

अरविंद केजरीवाल ने सीएए-एनआरसी पर कहा है कि यह मुद्दा हिंदू-मुसलमान का नहीं है। इसमें हिंदू को भी जाना पड़ेगा और मुसलमान को भी। उन्होंने कहा, देश में पाकिस्तान समेत तीन पड़ोसी देश के हिंदुओं को कागज मिलेंगे। मगर अपने देश के ही लोगों को जिसके पास कागज नहीं है उसे जाना पडे़गा। मुझे लगता है कि देश को सीएए की कोई जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+