दिल्ली और कोलकाता दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर: HEI
नई दिल्ली, 18 अगस्त। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों कीभारत की राजधानी दिल्ली और कोलकाता नाम भी शामिल है। हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टिट्यूट की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार औसत वार्षऱिट पीएम 2.5 के लिहाज से भारत में दिल्ली और कोलकाता सबसे प्रदूषित शहर हैं। वहीं मुंबई इस लिस्ट में 14वीं रैंक पर है। इसके अलावा टॉप 20 शहरों में भारत का कोई अन्य शहर नहीं है। इस अध्ययन के लिए दुनिया के 7000 शहरों को शामिल किया गया था। जिसमे से 103 शहर की सबसे अधिक दूषित हैं।

टॉप 10 शहर जो सबसे अधिक प्रदूषित हैं उसे पहले नंबर पर दिल्ली, दूसरे नंबर पर कोलकाता है। जबकि तीसरे नंबर पर नाइजीरिया का शहर कानो, चौथे नंबर पर पेरू का लीमा, पांचवे नंबर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका, छठे नंबर पर इंडोनेशिया का शहर जकार्ता, सातवे नंबर पर नाईजीरिया का शहर लागोस, 8वें नंबर पर पाकिस्तान का शहर कराची, 9वें नंबर पर चीन का शहर बीजिंग, 10वें नंबर पर घाना का शहर अक्करा है।
NO2 के लिहाज से शंघाई सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है, इस लिस्ट में टॉप 20 में भारत का कोई शहर शामिल नहीं है। दुनियाभर के अधिकतम शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से निर्धारित किए गए PM 2.5 और NO2 के स्तर को पार कर गए हैं। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली का औसत PM 2.5 2019 में 110 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। जोकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानक से 22 गुना अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए। कोलकाता में यह 84 माइक्रोग्राम्स प्रति क्यूबिक मीटर है।
शंघाई का NO2 स्तर 41.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है। इसके बाद मॉस्को 40.2 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार NO2 का स्तर 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार 2019 में 7000 शहरों में से 86 फीसदी शहरों में प्रदूषण तय मात्रा से अधिक था। जिसका असर दुनिया की 2.6 बिलियन की आबादी पर हुआ। दिल्ली में प्रदूषण के चलते 29900 लोगों की मौत 2019 में पीएम 2.5 की वजह से हुई है। कोलकाता में 21380, मुंबई में 16020 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीजिंग में 2019 में 26270 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications