दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग होगी बिजनेस और फर्स्ट क्लास की इमिग्रेशन लाईन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब बिजनेस और फर्स्ट क्लास के लिए अलग-अलग लाइनें होंगी, साथ ही सुरक्षा में भी कम समय लगे लिए नया सिस्टम शुरू किया गया है। चेक-इन के लिए लंबी कतारों को देखते हुए ये फैसला किया गया है ताकि एयरपोर्ट पर मुसाफिरों को आसानी हो। इमिग्रेशन डेस्क पर मैनपावर बढ़ाने की जगह सरकार ने बिजनेस और फर्स्ट क्लास के लिए अलग-अलग लाइनें बनाने की योजना बनाई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के सीईओ आई प्रभाकर राव ने इस बात की पुष्टि की है।

डीआईएएल ने इससे पहले स्मार्ट सिक्योरिटी लेन की शुरुआत की भी योजना बनाई है। जिससे कि सुरक्षा जांच में लगने वाल समय घटे। ये निर्णय लेने का फैसला यात्रियों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिए गए हैं। यात्रियों को चेक-इन में ज्यादा वक्त लगने के चलते फ्लाइट तक मिस हो जाने की शिकायत की थी। इसके लिए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी गुस्सा जाहिर किया। डीआईएएल ने बताया कि एयरपोर्ट को लंबी लाइनों की लजह से नकारात्मक प्रचार मिल रहा था, जिसके बाद ये फैसले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications