G20: दिल्ली एयरपोर्ट पर पर्याप्त पार्किंग की जगह उपलब्ध, एयरलाइंस बना रही 160 उड़ानों को रद्द करने की योजना
Delhi Airport Domestic Flights: दिल्ली एयरपोर्ट पर 8 से 10 सितंबर के बीच 160 घरेलू उड़ानें रद्द की जा सकती है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DAIL) के मुताबिक G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर एयरपोर्ट पर विमानों के लिए 160 फ्लाइट रद्द करने की योजना बनाई है।
दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर्स (डायल) ने शनिवार को कहा कि उनको जी20 शिखर सम्मेलन के सिलसिले में घरेलू उड़ानें रद्द करने के लिए एयरलाइंस से अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

डायल ने बताया कि जी20 समिट के सिलसिले में आठ सितंबर से तीन दिनों के दौरान 80 जाने करने वाली और इतनी ही आने वाली घरेलू उड़ानें रद्द करने के लिए एयरलाइंस से अनुरोध मिले हैं।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इस बात पर भी जोर दिया कि शिखर सम्मेलन के दौरान विमानों के लिए पर्याप्त पार्किंग की जगह उपलब्ध है।
एक बयान में कहा गया कि हमें जी20 शिखर सम्मेलन 2023 के मेजबान के रूप में भारत की भूमिका पर बहुत गर्व है। उड़ानों को रद्द करने की मौजूदा खबरों का विमान की पार्किंग से कोई संबंध नहीं है। हमने पहले ही आवश्यक पार्किंग उपलब्ध करा दी है।
दिल्ली में आगामी G20 शिखर सम्मेलन पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी यात्रियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि दिल्ली हवाई अड्डा विमानों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान से पूरी तरह सुसज्जित है। अब तक हमें 3 दिनों में लगभग 80 प्रस्थान करने वाली और 80 आने वाली घरेलू उड़ानों को रद्द करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जो दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य घरेलू परिचालन का मात्र 6% है। प्रतिबंधों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आपको बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।दिल्ली एयर पोर्ट जिसे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है, वो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और प्रतिदिन लगभग दो लाख यात्रियों को संभालता है।












Click it and Unblock the Notifications