दिल्ली प्रदूषण: मौसम में थोड़ा सुधार लेकिन खतरा बरकरार, मंगलवार को बारिश की संभावना

दिल्ली में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे शहर वासियों को स्मॉग से राहत मिल सकती है।

नई दिल्ली। वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद दिल्ली एनसीआर में सोमवार को मौसम थोड़ा साफ दिखा। प्रदूषण निगरानी संस्था के अधिकारियों ने भी थोड़ी राहत मिलने की बात कही है।वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली ने कहा कि 14 नवंबर की शाम को बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो बीते 24 घंटे में दिल्ली का AQI 460 गाजियाबाद 497 गुरुग्राम और नोएडा 466 दर्ज किया गया है। दिल्ली के स्मॉग की वजह से सोमवार की 10 ट्रेनें और मंगलवार को जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

दिल्ली प्रदूषण: मौसम में थोड़ा सुधार लेकिन खतरा बरकरार, मंगलवार को बारिश की संभावना

दिल्ली में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे शहर वासियों को स्मॉग से राहत मिल सकती है। स्मॉग की वजह से हवा प्रदूषित हो चुकी है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। धुंध की वजह से यातायात पर भी काफी असर पढ़ रहा है। सेंटर कंट्रोल रूम फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के अनुसार रविवार को हवा में पीएम पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और पीएम 10 की सघनता क्रमश: 478 एवं 713 थी। 24 घंटे के लिए इनसे जुड़े सुरक्षित मानक 60 एवं 100 हैं. कई जगहों पर दृश्यता 100 मीटर से कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 460 दर्ज किया जो कल 403 था। सबसे ज्यादा मौजूदगी पीएम 2.5 और कार्बन मोनोऑक्साइड की थी।

सीपीसीबी की वायु प्रयोगशाला के प्रमुख दीपांकर साहा ने कहा कि कोहरा असल में धूल और नमी का मिश्रण है। बादल की घनी चादर के बनने से भी नमी में वृद्धि हुई और न्यूनतम एवं अधिकतम दोनों तापमान में कमी हुई है।

दिल्ली वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र, यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि दिल्ली एनसीआर में इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए है। सुप्रीम कोर्ट मे शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के सीएमअरविंद केजरीवालको चिट्ठी लिखकर पराली जलाने के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+