दिल्ली में दोबारा बढ़ेगा वायु प्रदूषण, दिवाली पर थोड़े पटाखे भी जलाए तो सांस लेना हो जाएगा मुश्किल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो सकता है। इस दिवाली अगर बीते साल के मुकाबल आधे पटाखे भी जले तो वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़ सकता है। जिससे दिवाली के अगले दिन यानी सोमवार को दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर दिखेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाएगा।

air pollution

हालांकि कहा जा रहा है कि पिछले कुछ सालों की तुलना में ये दिवाली कुछ साफ रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक यूं तो दिवाली पर आतिशबाजी की संभावना बनी रहती है, लेकिन अगर ऐसा इस बार नहीं भी हुआ तो भी दिवाली में प्रदूषण का स्तर खराब ही रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एयर इंडेक्स के 350 के आसपास रहने के आसार हैं।

क्या होगा प्रदूषण का हाल?

Recommended Video

    Air Pollution से हो रही है Serious Diseases, Pollution से ये 5 Solution दिलाएंगे निजात । वनइंडिया

    जानकारी के मुताबिक अगर साल 2017 और 2018 के मुकाबले आधे पटाखे भी जलाए जाते हैं, तो थोड़े समय के लिए ही सही लेकिन दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाएगा। ऐसा होने की संभावना इसलिए है क्योंकि हवाओं और ऊंची बाउंड्री लेयर के कारण पटाखों का धुंआ बीते साल की तुलना में अधिक तेजी से ऊपर की ओर फैल जाएगा। कहा जा रहा है कि इससे कम आतिशबाजी के बावजूद भी 29 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा खराब स्तर पर पहुंच जाएगी। हालांकि 2018 में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर कई दिनों तक खतरनाक स्तर पर ही रहा था।

    राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ने का एक और कारण हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में हुई वृद्धि भी है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है और इसका असर उत्तर पश्चिमी बॉर्डर पर पड़ेगा। यानी पराली का प्रदूषण शनिवार तक 15 से 20 फीसदी तक दिल्ली के प्रदूषण को प्रभावित करेगा। इसका मतलब ये है कि शनिवार तक दिल्ली में हवा बेहद खराब स्तर तक पहुंच जाएगी। एयर इंडक्स 370 के पार जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+