NH-24 पर दिल-दहलाने वाला हादसा, एक्सीडेंट के बाद शव को कई गाड़ियों ने रौंदा, सड़क पर बिखरे पड़े थे अंग
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बुधवार सुबह 4 बजे NH-24 पर एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना के मुताबिक, NH-24 पर अक्षरधाम पुल का जो बोर्ड लगा है, उसके पास शव पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने के जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को वहां शव नहीं मिला बल्कि हादसे की जगह से 200 मीटर दूर तक पड़े शव के टुकड़े दिखाई दे रहे थे। धड़ अलग पड़ा था और गर्दन अलग। हादसे में मरने वाले शख्स की उम्र में करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

हादसे से हुई मौत और शव को रौंदती चली गईं गाडि़यां!
पुलिस के मुताबिक, मौके पर पहुंचने के बाद शव के अलग हिस्सों को इकट्ठा किया गया और उसके बाद उसे नजदीक के लाल बहादुर अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा दिल्ली के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के पांडव नगर इलाके में हुआ। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस प्रकार से शव अलग-अलग टुकड़ों में पड़ा मिला है, उसे देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवक की किसी गाड़ी से टकराकर मौत हो गई होगी और सड़क पर पड़े शव को कई गाडि़यां रौंद गई होंगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मृतक के कपड़ों से उन्हें एक तंबाकू की पुडि़या मिली है, लेकिन ऐसा को कागज या नंबर उसकी जेब से नहीं मिला है, जिससे की शिनाख्त हो सके। पुलिस को अभी तक यह भी पता नहीं चला है कि युवक को किसने टक्कर मारी।

शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवक को टक्कर किस गाड़ी ने मारी। पुलिस ने यह भी बताया है कि शव के पास कुछ सिक्के भी पड़े मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पुलिस थानों में भी इसको लेकर जानकारी दे दी गई है ताकि शव की शिनाख्त हो सके।












Click it and Unblock the Notifications