फिर बिजली-पानी की सियासत कर चमकना चाहते हैं केजरीवाल!

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में जब आप की सरकार थी तो स्थिति इससे बेहतर थी। केजरीवाल ने मांग की है कि केन्द्र सरकार को दिल्ली में बिजली-पानी की समस्या को सुलझाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली का बिजली संकट दूर करना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वो दिल्ली को बिजली तथा पानी सब्सिडी दे। उन्होंने कहा कि आप के सांसद इन मुद्दों को संसद में उठाएंगे। केजरीवाल ने केंद्र से गैस की कीमतें नहीं बढ़ाने का भी अनुरोध किया। वहीं पुणे की हाल ही कथित सांप्रदायिक घटना में एक मुस्लिम युवक की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी इस कृत्य की निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।












Click it and Unblock the Notifications