चिदंबरम पर जूता फेंकने वाला बना 'आप' का विधायक

जरनैल ने चिदंबरम की तरफ तब जूता फेंका था जब उन्होने (चिदंबरम) उसके सवाल का जवाब देने से मना कर दिया था। जरनैल जानना चाहता था कि 1984 के सिख विरोधी दंगो में आरोपी जगदीश टाइटलर को सीबीआई ने क्लीन चिट कैसे दे दी। उस समय चिदंबरम गृहमंत्री थे।
पहले प्रश्न के जवाब में चिदंबरम का कहना था कि सीबीआई का काम रिपोर्ट पेश करना है, इसे एक्सेप्ट या रेजेक्ट करना कोर्ट के हाथ में है। इसके बाद चिदंबरम ने इस मसले से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज जरनैल ने अपना गुस्सा दिखाने के लिए चिदंबरम पर जूता फेंक दिया था। जिसके बाद गिरफ्तार होने पर उसने अपने किये पर अफसोस जाहिर किया था।












Click it and Unblock the Notifications