केजरीवाल के अनशन पर राहुल ने कसा तंज, कहा- ड्रामे से दिल्ली की जनता पीड़ित

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे सीएम अरविंद केजरीवाल और बीजेपी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर रहा कहा कि केजरीवाल और बीजेपी धरने पर है। दिल्ली की जनता की सुध लाने वाला कोई नहीं है। राज्य में ड्रामा चल रहा है। दिल्ली में अराजकता का माहौल है लेकिन पीएम आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं ।

rahul

दिल्ली के सियासी दंगल पर राहुल गांधी ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर हैं। भाजपा मुख्यमंत्री आवास में धरने पर बैठी है। दिल्ली के नौकरशाह प्रेस वार्ता कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने तो अव्यव्स्था और बदहाली पर आंखें ही मूंद रखी हैं। दिल्ली की जनता इन ड्रामे की शिकार हो रही है।'

rahul

बता दें कि दिल्ली के मुद्दों पर कांग्रेस की ओर से प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय माकन और पूर्व सीएम शीला दीक्षित ही मोर्चा संभाले हुए थे। दोनों ने ही केजरीवाल के रुख की ही आलोचना की है, जबकि गैर भाजपा दलों ने खुलकर आम आदमी पार्टी का साथ दिया है। उधर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के धरने पर बैठने को लेकर हाई कोर्ट ने कई तल्ख सवाल किए हैं।

बीजेपी के विधायक विजेंदर गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूछा कि धरने से पहले एलजी से अनुमति क्यों नहीं ली गई? गुप्ता ने दिल्ली के सीएम और मंत्रियों के धरना खत्म कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले का समाधान होना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई अब 22 जून को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+