दिल्ली: मूलचंद अंडरपास पर पलटा टैंकर, 20 हजार लीटर पेट्रोल बर्बाद
पुलिस का कहना है रूट बदल देना सबसे बेहतर है क्योंकि इस रास्ते जाना गाड़ियों के लिए खतरनाक हो सकता है।
नई दिल्ली। दिल्ली के रिंग रोड पर मूलचंद अंडरपास के पास पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि टैंकर में भरा लगभग 20,000 लीटर पेट्रोल सड़क पर बह गया।

ट्रक अंडरपास के बिल्कुल एंट्री पर ही पलटा जिससे दो तरफ का ट्रैफिक बाधित हुआ है। गाडि़यों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक लाजपत नगर से डिफेंस कालोनी तक भारी जाम बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है रूट बदल देना सबसे बेहतर है क्योंकि इस रास्ते जाना गाड़ियों के लिए खतरनाक हो सकता है। घटना के बाद किसी भी अनहोनी के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेरबंदी कर दी है और दमकल की गाडि़यों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। पेट्रोल के ऊपर मिट्टी डाली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications