दिल्ली के लिए राहत की खबर: 24 घंटे में 1211 नए केस, 9 जून के बाद सबसे कम मामले

दिल्ली के लिए राहत की खबर: 24 घंटे में 1211 नए केस, 9 जून के बाद सबसे कम मामले

नई दिल्ली। दिल्लीवालों के लिए आज राहत भरी खबर आई है। कोरोना केस मामले में आज दिल्ली में 9 जून के बाद सबसे कम केस आए हैं। आज दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1211 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े 9 जून के बाद से सबसे कम है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के 1211 नए मामले सामने आए। दिल्ली में जहां कोरोना के नए मामलों में कमी आई है तो वहीं कोरोना से होने वाली मौत अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

 Delhi: 1211 new Covid-19 cases, lowest count in over a month since June 9

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 10.38 लाख पार, 34,884 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के कारण 31 लोगों की मौत हो गई है। अब तक दिल्ली में 3628 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। दिल्ली सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर अब 685 तक पहुंच गई है। अब तक दिल्ली में 1 लाख 22 हजार 793 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 24 घंटे में 1860 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है और स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।

    अब तक दिल्ली में 1 लाख 2 लाख पहुंच गई है। दिल्ली में साढ़ 16 हजार के करीब कोरोना से सक्रिय मामले हैं। दिल्ली सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राजधानी में एक दिन में कुल 20 हजार 206 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से 5726 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर के जरिए हुई है। बाकियों की टेस्टिंग 14 हजार 444 सैंपल के जरिए हुई है। राजधानी में अब तक 8 लाख 18 हजार 989 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+