खुशखबरी: 1,373 ट्रेनों के लेट होने पर रेलवे भेजेगा SMS
ट्रेन लेट होने पर एसएमएस के जरिए सूचना देने की सेवा दूरंतो, गरीबरथ, जनशताव्दी, सुविधा, हमसफर समेत कई सुपरफास्ट और प्रिमियम ट्रेनों के लिए शुरू की गई है।
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम के शुरू होते ही ट्रेनों का लेट होना शुरू हो जाता हैं और कई ट्रेनें तो कोहरे की वजह से कैंसिल भी कर दी जाती हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता हैं। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई सेवा की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत अगर कोई भी ट्रेन होती है, तो इसकी जानकारी भारतीय रेलवे खुद आप तक पहुचाएंगा। पहले ये सुविधा कुछ ही ट्रेनों के लिए थी लेकिन भारतीय रेलवे ने अब ये सुविधा 1,373 ट्रेनों के लिए शुरू कर दी है।

दूरंतो, गरीबरथ, जनशताव्दी समेत कई ट्रनों में शुरू हुई सुविधा
ट्रेन लेट होने पर एसएमएस के जरिए सूचना देने की सेवा दूरंतो, गरीबरथ, जनशताव्दी, सुविधा, हमसफर समेत कई सुपरफास्ट और प्रिमियम ट्रेनों के लिए शुरू की गई है। बता दे, इससे पहले इस सेवा की शुरुआत पिछले साल 4 नवंबर को की गई थी, लेकिन यह सुविधा सिर्फ कुछ ट्रेनों तक ही सीमित थी।

रिजर्वेशन पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिखना पड़ेगा
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, कि पहले ये सुविधा सिर्फ राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ही दी जाती थी। लेकिन अब ये सुविधा 1,373 से भी ज्यादा ट्रेनों में दी जाएगी। इस सर्विस के तहत अगर कोई ट्रेन शुरू होने के बाद एक घंटे से ज्यादा लेट होती है, तो इस बारे में उस ट्रेन के यात्रियों को SMS के जरिए सूचना दे दी जाएगी। अधिकारी ने यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा, कि अगर यात्री इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें हमेशा रिजर्वेशन पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिखना पड़ेगा।

यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत
इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को SMS भेजा जाता है। ट्रेन लेट होने की स्थिति में यात्रियों को पूछताछ केन्द्र पर भटकना नहीं पड़ता, बल्कि रेलवे का मैसेज ट्रेन के लेट होने की जानकारी देता है। रेलवे ने जब इस सुविधा की शुरुआत की तो शुरु से ही लोगों में यह पसंद की जाने लगी। इसी का नतीजा है कि यह सुविधा लगातार बढ़ाई जा रही है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications